राजस्थान में यहां बनेगी नई सड़क, टोल भी होगा शिफ्ट; 74 करोड़ रुपए होंगे खर्च
09 April 2026

राजस्थान में यहां बनेगी नई सड़क, टोल भी होगा शिफ्ट; 74 करोड़ रुपए होंगे खर्च

भिवाड़ी। खिजूरीबास टोल से टपूकड़ा तक साढ़े आठ किलोमीटर सड़क को चौड़ी करने और सौंदर्यीकरण का टेंडर फाइनल हो चुका है। अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। धारूहेड़ा तिराहे से टोल तक करीब चार किमी में पहले ही सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण हो चुका है। अब दूसरे फेज में टोल से टपूकड़ा तक सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होगा, जिससे शहर के विस्तार के साथ आवागमन में तेजी आएगी।

सड़क निर्माण के साथ टोल शिफ्टिंग की तैयारी चल रही है। टोल शिफ्टिंग की मांग भी कई वर्ष से हो रही थी। टोल हटने से अभी तक दो भाग में विभाजित शहर एकरूप में हो जाएगा। 74 करोड़ से विकास कार्य प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल चुकी है। प्रोजेक्ट की आधी लागत 37 करोड़ रुपए रीको देगी और आधी राशि पीडब्ल्यूडी देगी। सड़क को चार से छह लेन चौड़ी, नाली निर्माण एवं सौंदर्यीकरण रिडकोर करेगी।

Request Call Back

Trusted Partners, Exceptional Projects

At KCC Infra Pvt Ltd, we understand the importance of building strong relationships with our clients. That's why we're proud to partner with some of India's most respected organizations to deliver exceptional construction projects.

Partners in Progress, Projects that Inspire

Elcon Infra values every relationship, collaborating with top public agencies and private developers to shape infrastructure that moves people, goods, and opportunity across the nation.

What our valuable

Customer are saying about us?